CG Budget 2026: प्रदेश के बजट से भाजपा सरकार ने गांव गरीब, किसान को ठगा – सुरेश सिंह

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनहत, सुरेश सिंह ने इसे जनता की उम्मीदों पर तुषारापात बताया है , उन्होंने कहा है कि यह बजट सिर्फ एक दिखावा है यह केवल आंकड़ों का मायाजाल है , जिससे सिर्फ धरातल की सच्चाई से ज्यादा औपचारिकता पूरी करने का कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए तथा बेरोजगार के लिए कोई ऐसा अतिरिक्त फंड का प्रावधान नहीं किया है। सिर्फ आंकड़ों में और कागज पर ही दिखता है।
मनरेगा का बदला स्वरूप और राज्यों पर आर्थिक बोझ
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनहत सुरेश सिंह द्वारा राज्य और केंद्र सरकार की मिलीभगत पर सवाल उठाए हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की है थी उस समय राज्य सरकार को केवल 10% की राशि अंशदान वहन करना पड़ता है, जिससे राज्य सरकार को विकास कार्यों में ज्यादा बाधा नहीं आती थी।
लेकिन अब मोदी सरकार ने केवल योजना का नाम और स्वरूप बदल दिया बल्कि उसे बीवी जी राम जी योजना कर दिया है, और विडम्बना यह है कि इस नए स्वरूप में राज्य सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाकर 40% कर दी गई है । सुरेश सिंह ने आरोप लगाए है कि विष्णु देव साय सरकार ने वित्तीय बजट में इस योजना के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि ‘ जब बजट राशि ही नहीं होगी तो केंद्र की यह महत्वाकांक्षी योजना प्रदेश में थप्पड़ जाएगी इसका सीधा असर गांव के उन गरीब परिवार जो अपनी अजीब का के लिए सरकारी रोजगार गारंटी पर निर्भर हैं ‘
ग्रामीण विकास और रोजगार पर मंडराता संकट
बजट का विश्लेषण करते हुए सुरेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धूरी वहां मिलने वाला रोजगार और बुनियादी ढांचा है यदि ‘ बीबी राम जी’ योजना के लिए फंड की कमी होगी तो गांव के मजदूरों को काम नहीं मिलेगा जिससे पलायन की स्थिति निर्मित होगी, लोग दूसरे शहर पर काम करने जाने पर विवस होंगे।
उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई ठोस रोड मैप प्रावधान नहीं किया, शिक्षित युवाओं के लिए नई नौकरियों का सृजन पर सरकार मौन है, जो प्रदेश के भविष्य का चिंता जनक है।
आंकड़ों क माया जाल और ठगा गया किसान
सुरेश सिंह ने वित्तीय बजट पर विष्णु देव सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले किसानों और ग्रामीणों से जो बड़े-बड़े वादे किए थे बजट में उन्हें पूरा करने की कोई मंशा नजर नहीं आती. आंकड़ों को इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि वह आकर्षक लगे लेकिन वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा।
उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों की अनदेखी गई है सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और लागत कम करने के लिए बजट में कोई क्रांतिकारी कदम नहीं उठाए गए, गरीबों से वादा खिलाफी आवास और बेसिक बुनियादी सुविधाओं के लिए आवंटित राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
बजट गरीबों, किसान, बेरोजगार के ठगने जैसा
जिला सदस्य सुरेश सिंह ने विष्णु देव साय सरकार के इस बजट को गरीब, किसान और बेरोजगार लोगों के साथ एक छलावा है उन्होंने मांग की है कि सरकार बजट में संशोधन कर रोजगार गारंटी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए और किसानों के लिए अतिरिक्त फंड का प्रावधान करें ताकि छत्तीसगढ़ का विकास की गति रुकने न पाए।
यह भी पढ़ें
झारखंड प्लेन क्रैश की सही जानकारी कभी पता नहीं चलेगी ? विमान में ब्लैक बॉक्स ही नहीं था
छत्तीसगढ़ में दस्तावेज पेश नहीं कर पाएं 25 लाख वोटरों के नाम काटे गए
