Password: डिजिटल पासवर्ड बनाते समय अपने यह छोटी सी ट्रिक, हैकर्स भी नहीं कर पाएंगे

आज के दौर में हमारा लगभग सारा काम इंटरनेट पर निर्भर है चाहे वह बैंक ट्रांजैक्शन हो सोशल मीडिया पर दोस्तों से जोड़ना हो या किसी जॉब वैकेंसी के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना हो, सभी जगह एक पासवर्ड की जरूरत होती है, मोबाइल से लेकर जीमेल आईडी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन या वेबसाइट में पासवर्ड बनाते हैं, पासवर्ड व्यक्ति अपने इच्छा अनुसार किसी भी तरह की बन सकता है यह उसके ऊपर निर्भर करता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके इस डिजिटल दुनिया की चाबी यानी पासवर्ड आपका कितना सुरक्षित है?
अक्सर लोग अपनी सुविधा के लिए 1,2,3,4,5,6 या अपना नाम या Amit@123 या जन्मतिथि या फिर कुछ लोग अपना मोबाइल नंबर को ही पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप जो पासवर्ड बनाए हैं वह कितना सुरक्षित है आज के डिजिटल जमाने में ऐसे पासवर्ड हैकर्स द्वारा क्रैक करना उनके लिए बच्चों का खेल है, ऐसे में आज हम विस्तार से जानेंगे कि आप कैसे एक अनक्रेकेबल पासवर्ड बना सकते हैं और अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं।
1 पासवर्ड नहीं Passphrase बनाएं
पासवर्ड हम आज कई जगहों पर बनाते हैं जीमेल आईडी पर पासवर्ड, फेसबुक का पासवर्ड किसी वॉलेट का पासवर्ड कोई बैंकिंग सेक्टर का पासवर्ड या नेट बैंकिंग का पासवर्ड हम कई जगहों पर पासवर्ड का उपयोग करते हैं लेकिन पासवर्ड सबसे मजबूत और सुरक्षित है यह कैसे जानेंगे, आजकल लोग 1 2 3 4 5 6 7 8 से निकलकर अब अपना नाम या फिर इस प्रकार amit@123 जैसे पासवर्ड क्रिएट करते हैं जो आज के दौड़ में हैकर द्वारा क्रैक करना आसान है,
ऐसे में आपको सबसे मजबूत पासवर्ड पासप्रेज में बनाना चाहिए जैसे
Muje#Blue#chai#pasand#hai यह एक पूरा सेंटेंस है जिसे क्रैक करना मुश्किल है, अगर आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको हमेशा एक सुरक्षित पासवर्ड रखने की जरूरत है, और पासप्रेज पासवर्ड इस पर अच्छा है।
सबसे मजबूत पासवर्ड बनाएं ऐसे
वैसे तो लोग अपने इच्छा अनुसार कई तरह की पासवर्ड बनाते हैं और कुछ लोग ऐसे स्ट्रांग पासवर्ड बनाते हैं जिससे क्रैक करना मुश्किल होता है, ऐसे में आपको सबसे सुरक्षित और स्ट्रांग पासवर्ड कैसे बनाना है इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं
एक मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड में हमेशा इन चार चीजों का मिश्रण होना चाहिए :
1. Uppercase letters
2. Lowercase letters
3. Numbers
4. Special Character
यह चार चीजों का मिश्रण से आप सबसे मजबूत और स्ट्रांग पासवर्ड बना सकते हैं जिसे हैकर के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी होगा जैसे
Raj123*#
Mani000*#
आप इस तरह से अप्परकेस लेटर में इंग्लिश के बड़े अक्षर यानी कि अपने पासवर्ड में सबसे पहले इंग्लिश के बड़े अक्षर इसके बाद लावरकेस यानी छोटे अक्षर इसके बाद अंक में कोई भी गिनती आप अपने हिसाब से कितने अक्षर का अंक रखते हैं और अंत में स्टार और हेज या फिर आप इसे हेज फिर स्टार आप रख सकते हैं, इस तरह से पासवर्ड बनाकर आप सबसे मजबूत और स्ट्रांग पासवर्ड बना सकते हैं।
जॉब पोर्टल और सोशल मीडिया पर सुरक्षा
पहला अफसर अक्सर लोग जॉब वैकेंसी के लिए कई जगह पर रजिस्टर करते हैं लेकिन रजिस्टर करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें:
आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग – जॉब नोटिफिकेशन के लिए या किसी वेबसाइट में जॉब की डिटेल भरने से पहले या अकाउंट बनाने से पहले उसे वेबसाइट का आधिकारिक जानकारी जरूर प्राप्त करें, कि यह वेबसाइट ऑफिशल है या नहीं,
2. अलग पासवर्ड
कई सारे लोग अक्सर फेसबुक जीमेल आईडी या किसी जॉब के लिए बनाए गए अकाउंट या कोई भी प्रोफाइल की अकाउंट की पासवर्ड सभी को एक जैसे रखते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है, अगर हैकर आपके किसी एक भी अकाउंट की पासवर्ड को क्रैक कर लेता है तो फिर आपका सारे अकाउंट की जानकारी हैक कर सकता है
इसलिए अक्सर फेसबुक का अलग जीमेल आईडी का अलग बैंकिंग पासवर्ड अलग यानी जितने भी पासवर्ड है सभी का अलग-अलग होना सबसे सुरक्षित है।
हैकर से बचने के लिए पांच जरूरी सावधानियां
ब्राउज़र में पासवर्ड ऑटो से ना करें
जब भी हम कोई ब्राउज़र में कोई अकाउंट को क्रिएट करते हैं और लोगों करते हैं तो पासवर्ड ऑटो से का विकल्प आता है जिसे कई लोग आसानी से लॉगिन करने के लिए से पासवर्ड का विकल्प चुनते हैं, ऐसे में अगर आपका फोन या लैपटॉप किसी गलत के हाथ में लग जाए तो आपकी सारी निजी जानकारी लीक हो सकती है।
सार्वजनिक वाईफाई से बच्चे
रेलवे स्टेशन या कैफे या कई जगह पर फ्री वाई-फाई का भी सुविधा होती है लेकिन फ्री वाई-फाई का सुविधा कभी-कभी आपके लिए मुसीबत बन सकता है, अगर आप वाई-फाई से कनेक्ट होकर अपना बैंक अकाउंट या संवेदनशील जानकारी लोगों करते हैं तो हैकर इन नेटवर्क के जरिए आपके डाटा चुरा सकता है?
टू फैक्टर ए ऑथेंटिकेशन ऑन करें
यह सुरक्षा की दूसरी दीवार है अगर किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए तो वह आपके फोन पर आए ओटीपी के बिना लॉगिन नहीं कर पायेगा इसे अपने गूगल व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुरंत इनेबल करें, जिससे गलती से भी अगर आपका पासवर्ड किसी को पता चल गया तो बिना ओटीपी का आपका अकाउंट लॉगिन नहीं होगा।
Phishing लिंक को पहचाने
आपको ईमेल पर या व्हाट्सएप पर कई सारे ऐसे मैसेज आ सकते हैं जिसमें आपको कई तरह की लुभावने ऑफर देने के वादा करते हो, लेकिन उससे पहले आपको एक लिंक दिया जाएगा जिससे क्लिक कर आप अपनी जानकारी भरे ऐसे लिंक को भूलकर भी क्लिक न करें।
अंत में
आपके मोबाइल की पासवर्ड जीमेल की पासवर्ड बैंकिंग पासवर्ड या कोई भी पासवर्ड आपकी डिजिटल पासवर्ड आपकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा करता है इस स्मार्ट और मजबूत बनाना आपकी जिम्मेदारी है याद रखें थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी से बचा सकती है,
इसलिए अपने मोबाइल पर या जीमेल आईडी पर यह किसी भी अकाउंट की पासवर्ड को बनाते समय ऊपर दिए गए जानकारी को अच्छी तरह से चेक कर के एक बेहतरीन सुरक्षित पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
ट्रेन ड्राइवर या लोको पायलट की सैलरी प्रतिमाह कितनी होती है
बंद किस्मत का ताला खोल देंगी ये चीजें, बस चावल के डिब्बे में छुपा दे ये एक वास्तु
