ट्रेन ड्राइवर या लोको पायलट की सैलरी प्रतिमाह कितनी होती है

दोस्तों क्या आपको पता है भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर जिससे लोको पायलट कहा जाता है उनकी सैलरी कितनी होती है, दोस्तों कई सारे लोग भारतीय रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो कई सारे लोग ट्रेन ड्राइवर या लोको पायलट बनना चाहते हैं लेकिन आपको क्या पता है की ट्रेन ड्राइवर की वेतन कितनी होती है वेतन के अलावा उन्हें क्या-क्या सुविधा मिलती है।
तो लिए दोस्तों आज के इस पोस्ट पर हम जानेंगे लोको पायलट असिस्टेंट लोको पायलट को कितना मासिक वेतन मिलता है और इसके अलावा उन्हें क्या-क्या सुविधा मिलती है इसके बारे में जानेंगे पूरी विस्तार से।
कितने प्रकार की होती है लोको पायलट
दोस्तों सभी ट्रेन ड्राइवर को लोको पायलट नहीं बोला जाता उसके लिए अनुभव पद और समय के साथ सभी पायलट के वेतन और सुविधा में अलग-अलग होती है।
1 असिस्टेंट लोको पायलट
असिस्टेंट लोको पायलट यह शुरुआती फेस होता है एक ट्रेन ड्राइवर की इस समय असिस्टेंट लोको पायलट की शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपए सातवें वेतन आयोग के अनुसार मिलता है, लेकिन असिस्टेंट लोको पायलट को, चिकित्सा,आवास, भत्ता कुल मिलाकर 35000 से 45000 रुपए प्रतिमाह तक होती है
यानी कि एक असिस्टेंट लोको पायलट को भत्ता सहित प्रतिमा 35000 से 45000 के रुपए वेतन मिलती है।
2. सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट
सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट उनके पद और अनुभव के आधार पर उन्हें सैलरी मिलती है, जब एक असिस्टेंट लोको पायलट अनुभव और पदोन्नति के बाद सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट बनता है उस समय उनकी बेसिक सैलरी लगभग₹35000 से शुरू होती है,
लेकिन चिकित्सा, आवास, और भी कई तरह के सुविधाओं और भत्ता सहित लगभग 55000 से 75000 तक मासिक वेतन मिलती है।
3. सीनियर लोगों पायलट
सीनियर लोको पायलट यह सबसे अनुभवी और ट्रेंड पायलट होते हैं जिनको लगभग 20 से 30 वर्ष हो चुके हैं लोको पायलट बनते उनकी सैलरी भी अनुभव के आधार पर ज्यादा होती है, अभी सीनियर लोको पायलट की अनुभव के साथ शुरुआती सैलरी 80000 से ₹100000 या उससे भी ज्यादा हो सकती है,
अगर सैलरी में बेसिक पे के अलावा कई तरह के भत्ता जुड़ते हैं जिससे कुल मिलकर सीनियर लोको पायलट की मासिक सैलरी डेढ़ लाख से भी ऊपर होती है।
ट्रेन ड्राइवर या लोको पायलट को क्या-क्या सुविधा मिलती है
• महंगाई भत्ता (DA)
• हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
• ट्रांसपोर्ट अलाउंस
• नाइट ड्यूटी एलाउंस
• ओवरटाइम पेमेंट
• मुफ्त या रियायती रेल यात्रा
• सरकारी आवास जहां उपलब्धहो
• मेडिकल सुविधा रेलवे अस्पताल
• पेंशन और ग्रेच्युटी
कितना घंटे काम करते हैं लोको पायलट
लोको पायलट का ड्यूटी शिफ्ट के आधार पर होती है (दिन-रात) लंबी दूरी के ट्रेनों में कई घंटे लगातार काम करना पड़ सकता है जिम्मेदारी बहुत अधिक होती है इसलिए ट्रेनिंग और मेडिकल फिटनेस लोको पायलट के लिए जरूरी है,
ट्रेन ड्राइवर यानी लोको पायलट की नौकरी सम्मानजनक और जिम्मेदारी भरी होती है सैलरी अच्छी होती है और इसके साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती है साथ ही अनुभव बढ़ाने के साथ वेतन और पद दोनों में वृद्धि होती है अगर आप रेलवे में कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें
इसरो में जाने का शानदार मौका कक्षा 9वी के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई देख चयन प्रक्रिया
