प्रधानमंत्री जनधन योजना से मिलता है 2 लाख का बीमा कवर क्या आप जानते हैं कैसे मिलता है

भारत सरकार की एक एक महत्वाकांक्षी योजना जिसकी शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना भारत सरकार की एक बहुउद्देशीय योजना था जिसका मकसद लोगों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बने, इसका मुख्य उद्देश्य था देश के गरीब और वंचित वर्गों के बैंकिंग, बचत, जमा खाता, क्रेडिट, पेंशन जैसे वित्तीय स्वभाव को सस्ती पहुंच प्रदान करना,
प्रधानमंत्री जन धन योजना पूरे देश में लाखों करोड़ों ऐसे वर्ग जिनका किसी भी बैंकिंग सेवा से नहीं जुड़ा था उन सबको बैंकिंग सेवा से जोड़ना, इसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी ऐसे लोग जो बैंकिंग सेवाओं से अभी तक वंचित थे उनके लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद योजना है, जिससे सभी वर्ग के लोग इस योजना के तहत जुड़ सके ।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की मुख्य विशेषता
1 जीरो बैलेंस खाता – इस योजना के तहत खाता खोलने के लिए किसी भी न्यूनतम राशि की आवश्यकता नहीं होती जीरो बैलेंस खाता हमारे समाज के सबसे न्यूनतम वर्ग और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को भी इस योजना से बैंकिंग सुविधा का लाभ मिले।
2 रुपए डेबिट कार्ड – इस योजना के माध्यम से खाताधारक को एक फ्री रुपए डेबिट कार्ड दिया जाता है जिसे एटीएम भी कहते हैं।
3. ओवरड्राफ्ट सुविधा – खाताधारक को इसके माध्यम से अगर खाता धारक संतोषजनक संचालन करता है अपने खाता को तो उन्हें ₹10000 तक का ओवरड्राफ्ट की सुविधा दिया जाता है।
4. दुर्घटना बीमा – भारत सरकार ने इसमें सबसे महत्वपूर्ण दुर्घटना बीमा कर भी दिया है यानी की जिनका खाता इस योजना के तहत खुला है और उन्हें रुपए डेबिट कार्ड मिला है उन्हें ₹200000 तक का मुक्त दुर्घटना बीमा कर मिलता है,
हालांकि 2 लाख का कर उन्हें को मिलेगा जिनके खाता 28 अगस्त 2018 के बाद खुला है इससे पहले खुले गए खाते में केवल ₹100000 तक का दुर्घटना बीमा कर की सुविधा है।
खाता खोलने की पात्रता
जनधन खाता खोलने के लिए कोई भी भारतीय नागरिक जिनका उम्र 10 वर्ष या 10 वर्ष से अधिक है यह खाता खुलवा सकते हैं।
• आवश्यक दस्तावेज
• आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• नरेगा जॉब कार्ड
• वोटर आईडी
• ड्राइविंग लाइसेंस यापासपोर्ट
• पासपोर्ट साइज फोटो
PMJDY के लाभ
• जमा राशि पर ब्याज
• 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर और 28 अगस्त 2018 के बाद खुले खातों में 2 लाख का बिना कवर
कोई न्यूनतम शेष राशि अपेक्षित नहीं
• प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत जीवन बीमा लाभार्थी को इसकी सामान्य मृत्यु पर ₹30000 की राशि शर्तों की प्रतिपूर्ति पर देय होगी।
• देश भर में राशि की आसानी से अंतरण
• सभी सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए खातों का उपयोग
• 6 माह तक खाता का सही संचालन होने पर 10000 का ओवरड्राफ्ट की सुविधा
• प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत रुपए डेबिट कार्ड के माध्यम से ₹200000 तक का बीमा कवर.
प्रधानमंत्री जन धन योजना का प्रभाव
वर्तमान में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत पूरे देश में लगभग 50 करोड़ से ज्यादा खाता खोले जा चुके हैं, इनमें महिला पुरुष कमजोर वर्ग से लेकर सभी वर्गों के लोगों का खाता खुला है, प्रधानमंत्री जन धन योजना देश के सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना था जो सभी को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ रखा और आज देश के लगभग हर नागरिक के पास खाता है। और आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का पहुंच है।
PMJDY में खाता कैसे खुलवाएं
पीएम जन धन योजना खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी बैंक शाखा या बैंक मित्र के पास जाकर अपनी दस्तावेज और फोटो जमा कर खाता खुलवा सकते हैं। कई जगह पर फ्री है और कई जगह पर बैंक मित्र अपने अनुसार चार्ज कर सकते हैं।
