UGC Fake university list

UGC Fake university list: देश में 32 फर्जी विश्वविद्यालय घोषित देखें कही आपका विश्वविद्यालय का नाम तो नहीं

UGC Fake university list

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी ने पूरे भारत में 32 फेक यूनिवर्सिटी की पहचान की है और छात्रों को इनमें एडमिशन न लेने की चेतावनी दी है, देश में फर्जी विश्वविद्यालय को लेकर यूजीसी ने बड़ा खुलासा किया है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पूरे भारत में 32 संस्थाओ को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है आयोग ने साथ कहा है कि इन संस्थाओं से मिलने वाले डिग्री ना नौकरी के लिए मान्य होगी और ना ही आगे की पढ़ाई के लिए,

यूजीसी ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच ले, आयोग द्वारा 32 संस्थाओं की पहचान की गई है इन संस्थाओं को ना केंद्र सरकार और ना ही किसी राज्य सरकार से मान्यता मिली है।

फर्जी डिग्री मान्य नहीं

यूजीसी ने बताया कि UGC act की धारा 2(एफ) और 3 के तहत सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थान ही डिग्री देने के अधिकार रखते हैं ऐसे में इन फर्जी विश्वविद्यालय से मिलने वाले डिग्री की कोई कानूनी वैधता नहीं है, अगर कोई स्टूडेंट इन विश्वविद्यालय से कोई डिग्री कंप्लीट करता है वह कानूनी तौर पर वैध नहीं है।
यूजीसी के अनुसार यह फेक यूनिवर्सिटी बिना मान्यता के डिग्री देते हैं जो नौकरी आगे की पढ़ाई सरकारी सेवाओं के लिए मान्य नहीं होता।

 

एडमिशन से पहले जांच करें

देश में 32 विश्वविद्यालय संस्थान जिन्हें यूजीसी ने फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है इसलिए जो भी छात्र किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं उससे पहले उसे यूनिवर्सिटी के बारे में अच्छे तरह से जांच करें, क्योंकि यूनिवर्सिटी छात्रों को जल्दी डिग्री और आसान पढ़ाई का लालच देकर फास्ट हैं इनमें सही शिक्षक सुविधा पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं होता।

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालय की संख्या

दिल्ली – 12
उत्तर प्रदेश – 4
आंध्र प्रदेश – 2
कर्नाटक। – 2
केरल – 2
महाराष्ट्र – 2
पांडिचेरी। 2
पश्चिम बंगाल – 2
अरुणाचल प्रदेश – 1
हरियाणा – 1
झारखंड – 1
राजस्थान – 1

दिल्ली फर्जी विश्वविद्यालय

1. संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति विश्वविद्यालय (डब्ल्यूपीयूएनयू), क्रमांक 201, दूसरी मंजिल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली – 110034

2. प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, 1810/4, प्रथम मंजिल, कोटला मुबारकपुर

3. अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीएचएस), कार्यालय, खसरा संख्या 608-609, प्रथम मंजिल, संत कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बीडीओ कार्यालय के निकट, अलीपुर – 110036

4. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज

5. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली

6. व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली

7. एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, एडीआर हाउस, 8जे, गोपाल टावर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली – 110008

8. भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली

9. विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, स्वरोजगार सेवा सदन, 672, संजय एन्क्लेव, जीटीके डिपो के सामने – 110033

10. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय), 351-352, चरण-I, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी – 110085

11. राष्ट्रीय प्रबंधन समाधान संस्थान, बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली

12. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 109, मधुबन बिल्डिंग, 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019

उत्तर प्रदेश फर्जी विश्वविद्यालय

1. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज (इलाहाबाद)

2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अचलतालय, अलीगढ़

3. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ – 227105

4. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, पीओ महर्षि नगर, जिला गौतम बुद्ध नगर, ओपी। सेक्टर 110, नोएडा – 201304

आंध्र प्रदेश फर्जी विश्वविद्यालय

1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, 32-32-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरितोटो, गुंटूर – 522002; साथ ही पता: फ्लैट नंबर 301, ग्रेस विला अपार्टमेंट्स, 7/5, श्रीनगर, गुंटूर – 522002

2. बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान संख्या 49-35-26, एनजीओ कॉलोनी, विशाखापत्तनम – 530016

कर्नाटक फर्जी विश्वविद्यालय

1. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, एसके पोल्ट्री के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर – 572102

2. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजाजी नगर, बेंगलुरु – 560010

केरल फर्जी विश्वविद्यालय

1. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आईआईयूपीएम), कुन्नमंगलम, कोझिकोड – 673571

2. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी किशनतम

महाराष्ट् फर्जी विश्वविद्यालय

1. राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर

2. राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर

पुडुचेरी फर्जी विश्वविद्यालय

1. उषा लात्चुमानन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टीवी मलाई रोड, वाझापडियार नगर, थिरुक्कनूर

2. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नंबर 186, थिलास्पेट, वज़ुथावूर रोड – 605009

पश्चिम बंगाल फर्जी विश्वविद्यालय

1. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता

2. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड, बुइलटेक इन, दूसरी मंजिल, ठाकुरपुकुर, कोलकाता – 700063

राजस्थान फर्जी विश्वविद्यालय

1. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर

झारखंड फर्जी विश्वविद्यालय

1. दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक एवं जीवन कौशल शिक्षा), भास्कर पथ, न्यू पुंडाग, मसीबारी, रांची – 834007

हरियाणा फर्जी विश्वविद्यालय

1. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद

अरुणाचल प्रदेश फर्जी विश्वविद्यालय

1. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, 130/ए, सचिवालय एसओ – 791111

यूजीसी के अनुसार यह देश के 32 विश्वविद्यालय फर्जी संस्थान जहां पर एडमिशन लेने से बचे

नोट – फर्जी विश्वविद्यालय की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *